फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh News: Fire in Ganai Gangoli and Thal forests 83.90 hectares of forest area damaged in 79 incidents

Pithoragarh News: गणाई गंगोली और थल में धधके जंगल, आग की 79 घटनाओं में 83.90 हेक्टेयर वन क्षेत्र को नुकसान

Thu, 08 Jun 2023 02:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 08 Jun 2023 02:56 PM IST
सार

क्षेत्र में दो हेक्टेयर वन पंचायत की भूमि में आग लगी हुई है। क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र उपाध्याय और सामाजिक कार्यकर्ता गिरीश उपाध्याय ने मजदूर लगाकर जंगलों की आग बुझाई।

विज्ञापन
Pithoragarh News: Fire in Ganai Gangoli and Thal forests 83.90 hectares of forest area damaged in 79 incidents
पिथौरागढ़ के जंगल में रात को लगी आग। संवाद

विस्तार

थल और गणाई गंगोली में जंगल की आग से वन संपदा को काफी नुकसान हो रहा है। इसके बावजूद वन विभाग आग बुझाने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठा रहा है। गणाई गंगोली में लोगों ने मजदूर लगाकर जंगलों की आग बुझाई।

विज्ञापन


थल के हजेती वन रेंज के कालीगाड़, अमतड़ हत्वालगांव के पास के जंगल धधक रहे हैं। जंगलों की आग से हर तरफ धुआं ही धुआं फैल गया है जिससे लोगों को दिक्कत हो रही है। गणाई गंगोली में भी जंगल धधक रहे हैं। मंगलवार की देर शाम गणाई गंगोली के सुरानी के जंगलों में आग लग गई।
विज्ञापन


पिरूल में तेजी से आग फैलने के कारण वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र में दो हेक्टेयर वन पंचायत की भूमि में आग लगी हुई है। क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र उपाध्याय और सामाजिक कार्यकर्ता गिरीश उपाध्याय ने मजदूर लगाकर जंगलों की आग बुझाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आग से धधक रहे हैं सीमांत के जंगल
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में गर्मी बढ़ने के साथ ही एक बार फिर से जंगल आग से धधक रहे हैं। बीती रात पिथौरागढ़ रेंज के चामी बमनधौन का जंगल आग से धधक उठा। इसके साथ ही देवलथल-कनालीछीना के लोड़ी, सुवालेख, लोहार गांव के जंगलाें में भी आग लगी है।


ये भी पढ़ें...Sanjeev Jeeva: खौफनाक वारदातें जो रोंगटे खड़े कर देंगी... उत्तराखंड के टॉप 50 बदमाशों की सूची में था जीवा

जिले में आग की 79 घटनाओं में 83.90 हेक्टेयर जंगल को नुकसान पहुंचा है। इससे वन विभाग को भी दो लाख से अधिक की क्षति हुई है। मंगलवार की रात बमनधौन का जंगल भीषण आग की चपेट में आ गया। सूचना पर रेंजर पीएस देउपा, वन दरोगा ज्योति उपाध्याय, वन रक्षक मनोज ज्याला, प्रकाश जोशी मौके पर पहुंचे और मध्य रात्रि दो बजे आग पर काबू पाया। जिले के कई जंगल फिर से आग की चपेट में हैं। वनों में लगी आग से कई जगहाें पर धुंध भी छाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed