फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Forest women's deep relationship

पहाड़ की महिलाओं का वनों से गहरा रिश्ता

Sun, 10 Dec 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
ब्यूरो/अमर उजाला, थल Updated Sun, 10 Dec 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
Forest women's deep relationship
थल में चल रही कार्यशाला में मौजूद प्रतिभागी - फोटो : अमर उजाला

वीरांगना ग्राम पंचायत महिला जनप्रतिनिधि संगठन ने आवश्यकता आधारित दो दिनी कार्यशाला का आयोजन किया। अर्पण संस्था के तत्वावधान एवं द हंगर प्रोजेक्ट के सहयोग से हुई कार्यशाला में महिलाओं को पंचायतीराज बजट और वन पंचायत की जानकारी दी गई। चर्चा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पहाड़ की महिलाओं का वनों से गहरा रिश्ता रहा है।

विज्ञापन


कार्यशाला में महिला जनप्रतिनिधियों द्वारा कई मुद्दों पर चर्चा की गई। क्षेत्र की कई वन पंचायतों में दस वर्ष से अधिक समय से सरपंच के चुनाव न होने पर चिंता जताई गई। बताया कि वन पंचायतों में सरपंचों का निश्चित समयावधि में चुनाव न होने से वन पंचायतों का महत्व कम होता जा रहा है। लोगों की वनों के प्रति निष्क्रियता बढ़ रही है। कहा कि ग्रामीण महिलाओं की अर्थव्यवस्था वनों पर निर्भर रहती है, लेकिन वनों की देखरेख और संरक्षण के लिए सरकार की ओर से कोई पहल नहीं की जाती।
विज्ञापन


कार्यशाला में वन बीट अधिकारी राजेश चंद्र कांडपाल, योगेश आर्या ने महिलाओं को वन और वन्य जीवों की सुरक्षा की जानकारी दी। कार्यशाला में अर्पण संस्था की कार्यक्रम समन्वयक नंदा बसेड़ा, दीपा, रेखा चौहान, नेहा पाल, महिला जनप्रतिनिधि तुरगोली की प्रधान राधा देवी, सत्याल गांव की प्रधान दमयंती जंगपांगी, हीरा देवी, कमला देवी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed