{"_id":"63f7a1d58b5da29dd40310e4","slug":"forest-fire-woman-burnt-pithoragarh-news-c-8-1-63472-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: जंगल में लगी आग के बीच फंसी मवेशी चराने गई महिला, बुरी तरह झुलसी, हायर सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: जंगल में लगी आग के बीच फंसी मवेशी चराने गई महिला, बुरी तरह झुलसी, हायर सेंटर रेफर
Fri, 24 Feb 2023 06:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला (पिथौरागढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला (पिथौरागढ़)
Updated Fri, 24 Feb 2023 06:26 PM IST
सार
इस दौरान जंगल में लगी आग के बीच काफी देर तक घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी ढूंढ खोज की। घर से लगभग 200 मीटर दूर आनमती जंगल की आग से झुलसी हुई मूर्छित अवस्था में पड़ी मिली। प
विज्ञापन
उत्तराखंड में जंगल की आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धारचूला तहसील के देहात क्षेत्र में जंगल में लगी आग से महिला बुरी तरह झुलस गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर पिथौरागढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
धारचूला देहात के सिंयाखोला कल्याधार तोक निवासी आनमती देवी पत्नी सोबन सिंह जंगल में पशुओं को लेने गई थी। इस दौरान जंगल में लगी आग के बीच काफी देर तक घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी ढूंढ खोज की। घर से लगभग 200 मीटर दूर आनमती जंगल की आग से झुलसी हुई मूर्छित अवस्था में पड़ी मिली। परिजन ग्रामीणों की मदद से महिला को सीएचसी धारचूला लाए। डॉक्टर संदीप कुमार ने बताया कि महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
सूचना पर पटवारी सदर कृष्ण कुमार और पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली। अस्पताल पहुंचे रेंजर सुनील कुमार ने बताया कि अराजक तत्वों की ओर से जंगल में आग लगाई गई, जिसमें महिला झुलसी है। घटना के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर आग बुझाने का कार्य किया, लेकिन चट्टान वाला क्षेत्र होने के कारण आग पर काबू पाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से जंगल में आग लगाने वाले अराजक तत्वों की सूचना वन विभाग को देने की अपील की है।
विज्ञापन