फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Forest Fire in Pithauragarh

पिथौरागढ़ जिले में धधक रहे हैं जंगल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Forest Fire in Pithauragarh
बेड़ीनाग के जंगलों में लगी आग। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/बेड़ीनाग। सीमांत जिले के जंगल कई दिन से धधक रहे हैं। जंगलों की आग के कारण प्राकृतिक वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है। आग के कारण जिलेभर में धुंध छाई है।
विज्ञापन

चौकोड़ी के कई जंगल आग की भेंट चढ़ चुके हैं। सड़कों के किनारे वाले अधिकतर जंगल जल चुके हैं। वनों को आग से बचाने के लिए वन विभाग के इंतजाम नाकाम साबित हो रहे हैं। इसी कारण चौकोड़ी के जंगलों में मंगलवार को लगी आग पर ग्रामीणों ने बमुश्किल काबू पाया। हीरा सिंह, भीम सिंह मेहरा, निर्मल सिंह डसीला, कमल, प्रकाश महर आदि ग्रामीणों ने आग बुझाई। एसडीएम अनिल शुक्ला ने वनों में आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। आग के धुएं के कारण वातावरण में गहरी धुंध छाई रही। इससे दृश्यता बेहद कम हो गई है। हिमालय भी नजर नहीं आ रहा है। इससे चौकोड़ी और मुनस्यारी घूमने आने वाले पर्यटक भी निराश हैं।
विज्ञापन

फायर यूनिट ने पाया आग पर काबू
पिथौरागढ़। वन विश्राम गृह के पास लगी आग पर फायर यूनिट ने काबू पाया। फायर यूनिट सूचना मिलने के बाद अग्निशमन अधिकारी किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में टीम मौके को रवाना हुई। फायर टीम ने आइस संस्था के प्रशिक्षणार्थियों और बागेश्वर के आपदा प्रशिक्षुओं के साथ मिलकर वाहन से पंपिंग कर आग पर काबू पाया। अगर समय से फायर यूनिट की टीम नहीं पहुंचती तो आग दूर के जंगल तक फैल सकती थी। टीम में राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित मुख्य प्रशिक्षक चंचल प्रसाद, मुकेश गिरी, लोकेश पवार, लीडिंग फायरमैन नरेंद्र प्रसाद, फायर वाहन चालक अशोक सिंह, फायरमैन भूपाल राम, नरेश जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपावत में मंगलवार को आग लगने की 13 घटनाएं
चंपावत। जिले में मंगलवार को 13 जगह जंगल जले। इनमें सबसे अधिक घटनाएं भिंगराड़ा रेंज में हुईं। जहां आग लगने की छह घटनाओं में चार हेक्टेयर क्षेत्रफल में वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। मंगलवार को ही दियूरी, क्रांतेश्वर कक्ष संख्या आठ और नौ, चौकी वन पंचायत में 1.30 हेक्टेयर वन संपदा को नुकसान पहुंचा। देवीधुरा और बूम रेंज में एक-एक घटना और लोहाघाट में दो स्थानों में दो हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल पर वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। डीएफओ आरसी कांडपाल के अनुसार जिले में मंगलवार को आग की 13 घटनाएं हुई, जिन पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि भिंगराड़ा और देवीधुरा रेंज को रेड जोन में रखा गया है।

जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होगी
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होगी। लगातार जंगलों में लग रही आग पर काबू पाने के लिए प्रशासन ने आग को रोकने के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने आग रोकने और प्रभावी नियंत्रण लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। रेंजर से जंगलों में लग रही आग की सूचना रोजाना देने के लिए कहा। बताया कि बेड़ीनाग और थल के तहसीलदार आग की घटनाओं की जानकारी देकर प्रभावी कदम उठाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में आग लगाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही आग रोकने के लिए प्रभावी कदम बीडीओ उठाएंगे। एसडीएम ने लोगों से जंगलों में लगी आग को बुझाने में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने आग लगाने वालों की सूचना गोपनीय रूप से देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed