फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Forest Fire in Pithauragarh

पिथौरागढ़ में आग की 43 घटनाओं में 69.50 हेक्टेयर वन क्षेत्र जला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Forest Fire in Pithauragarh
गणाई गंगोली के गौरादेवी के जंगलों में इस तरह लगी है आग। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में आग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अभी तक आग की 43 घटनाओं में 69.50 हेक्टेअर जंगल जलकर राख हो गया है। जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ने के बाद हर ओर धुंध छाई हुई है। जंगलों की आग का सबसे अधिक प्रभाव वन्यजीवों पर पड़ रहा है। अभी तक सबसे अधिक आग की घटनाएं गंगोलीहाट क्षेत्र में हुई हैं।
विज्ञापन

सीमांत जिले में आरक्षित वन 75583.16 हेक्टेअर में फैले हैं। अभी तक आरक्षित वनों में आग की 12 घटनाओं में 19.75 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। जिले में 277175.09 हेक्टेअर में पंचायती वन फैले हैं, जिसमें अभी तक आग की सर्वाधिक 49 घटनाएं हुई हैं। इसमें 49.25 हेक्टेअर वन क्षेत्र आग से प्रभावित हुआ है। इसके अलावा जिले में 41748.00 हेक्टेअर में सिविल वन फैले हैं। इनमें आग की अभी तक एक घटना में 0.50 हेक्टेअर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। जिले के अधिकतर जंगलों में आग लगी हुई है। आग से सबसे ज्यादा गंगोलीहाट के जंगल प्रभावित हैं। जंगलों में आग की घटनाओं के कारण वन्यजीवों पर सर्वाधिक प्रभाव पड़ रहा है। आग की घटनाओं के कारण जंगलों में प्राकृतिक जल स्रोत भी सूख रहे हैं।
विज्ञापन

गणाई गंगोली के गौरादेवी के जंगलों में धधकी आग
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। गणाई गंगोली के गौरादेवी के जंगल में आग लगने से वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है। वन विभाग की टीम लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश रहा है लेकिन आग के भीषण होने से काबू पाने में दिक्कत हो रही है। फॉरेस्टर मदन राम ने बताया कि वन विभाग की टीम और मजदूर लगाकर आग पर लगातार काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंगलों की आग की घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत आग पर काबू पाने के लिए टीम को भेजा जा रहा है। जो भी व्यक्ति जंगलों में आग लगाते हुए पकड़ा जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - कोको रोसे, डीएफओ पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed