{"_id":"64723ebc14312ee504045d39","slug":"forest-department-intensified-patrolling-in-jakhani-upreti-pithoragarh-news-c-8-1-152812-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: वन विभाग ने जाखनी उप्रेती में तेज की गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: वन विभाग ने जाखनी उप्रेती में तेज की गश्त
Sat, 27 May 2023 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 27 May 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। जाखनी उप्रेती गांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की ओर लगाए गए पिंजरे में अभी तक तेंदुआ कैद नहीं हो पाया है। वन विभाग ने क्षेत्र गश्त तेज कर दी है।
शनिवार को वन विभाग की टीम ने जंगल में कई जगह गश्त की और तेंदुए को पकड़ने के लिए लोहे के तार से जगह-जगह जाल बिछाया। जबकि दो दिन पहले वन विभाग ने गांव में पिंजरा लगा दिया था। तेंदुए के डर से लोग समय से पहले घरों में कैद होने के लिए मजबूर हैं। सात वर्षीय बालक की उपचार के लिए हायर सेंटर ले जाते समय हुई मौत से लोगों में डर कई गुना बैठ गया है। तेंदुए की दहशत के बाद दो दिन पूर्व खंड शिक्षाधिकारी रमेश चंद्र मौर्य ने प्राथमिक विद्यालय और जूनियर हाईस्कूल भामा के 77 बच्चों को स्कूल नहीं भेजने के आदेश भी जारी कर दिए थे। इसके अलावा जूनियर हाईस्कूल चौढि़यार, प्राथमिक विद्यालय ओलीगांव और बालाकूचा में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने भी बच्चों को विद्यालय भेजने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि तब तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जाता तब तक वह बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे।