फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Forensic team investigated the incident site

फारेंसिक टीम ने घटना स्थल की जांच की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Forensic team investigated the incident site
मुनस्यारी महोत्सव में फारेंसिक टीम साक्ष्य जुटाते हुए। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी महोत्सव में हुए गोलीकांड मामले में पिथौरागढ़ से मेटल डिटेक्शन और फारेंसिक टीम महोत्सव स्थल पहुंची। टीम ने गहनता से घटना स्थल की जांच की और साक्ष्य जुटाए। भाजपा नेता स्वामी वीरेंद्रानंद गिरी ने गोलीकांड की उच्च स्तरीय जांच करने के साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए।
विज्ञापन

महोत्सव में शुक्रवार की रात करीब 11 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे थे। तहसील कर्मी रमेश राम जैसे ही अस्का लाइट बंद करने के लिए जनरेटर बंद करने गए तो उनके कंधे पर अचानक एक गोली लगी और वह गिर गए। महोत्सव में हुई इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। शनिवार को पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। रविवार को पिथौरागढ़ से मेटल डिटेक्शन और फारेंसिक टीम ने महोत्सव में पहुंचकर घटना स्थल की बारीकी से घंटों जांच की। संवाद
विज्ञापन

जांच टीम गहनता से पड़ताल कर रही है। टीम को गोली चलाने वाले आरोपी के बारे में सुराग हाथ लगे हैं। इस मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आरोपी को जल्दी हिरासत में ले लिया जाएगा। - लोकेश्वर सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली कांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल को मुनस्यारी में हुए गोलीकांड के दोषियों की गिरफ्तारी के लिए ज्ञापन दिया। कैबिनेट मंत्री ने एसपी पिथौरागढ़ से वार्ता कर शीघ्र जांच कर दोषियों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। धामी ने कहा कि महोत्सव में गोलीकांड होना क्षेत्र के लिए शर्मनाक और चिंतनीय विषय है। वहां युवा मोर्चा मुनस्यारी के अध्यक्ष लवराज पांगती, मनोहर दरियाल, नरेंद्र ढकरियाल, महिमन रिलकोटिया, भगत बाछमी आदि थे।

गोलीकांड के दोषियों को गिरफ्तारी करो
धारचूला(पिथौरागढ़)। भाजपा महिला मोर्चा की नगर महामंत्री भगवती नबियाल के नेतृत्व में रविवार को कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक में एकत्र होकर प्रदर्शन कर पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि महोत्सव में इस तरह की वारदात से सीमांत में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होने पर भाजपा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन में भाजपा जिला मंत्री हरीश धामी, भीम सिंह, जगत वर्मा, नंदन धामी, रवि खनाल, प्रेम सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed