{"_id":"69063dfcce5a59cb85041e27","slug":"for-the-first-time-a-marathon-will-be-held-at-an-altitude-of-14000-feet-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-134291-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पहली बार होगी 14,000 फुट की ऊंचाई पर मैराथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पहली बार होगी 14,000 फुट की ऊंचाई पर मैराथन
Sat, 01 Nov 2025 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 01 Nov 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आज आदि कैलाश क्षेत्र में अल्ट्रा मैराथन का आयोजन होगा। पहली बार 14,000 फुट की ऊंचाई पर एथलीट दौड़ेंगे। पर्यटन विभाग के मुताबिक 20 राज्यों के 500 एथलीट मैराथन में भाग लेंगे।
जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्य ने बताया कि आदि कैलाश क्षेत्र के ज्योलिंगकांग में अल्ट्रा मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। 60 किलोमीटर लंबी अल्ट्रा मैराथन में 20 राज्यों के 163 एथलीट भाग लेंगे। 85 एथलीट 42 किलोमीटर लंबी मैराथन जबकि 190 एथलीट 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन में दौड़ेंगे। 207 एथलीट 10 किलोमीटर और 118 एथलीट पांच किलोमीटर लंबी मैराथन में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि यह पहली बार होगा जब 10,000 से 14,000 फुट की ऊंचाई पर मैराथन होगी। विषभ भौगोलिक परिस्थितियों के बीच होने वाली मैराथन के लिए चिकित्सा राहत चौकियों के साथ ही आपातकालीन ऑक्सीजन सिलेंडर, एंबुलेंस सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। आईटीबीपी और सेना का भी इसमें सहयोग लिया जाएगा।
20 एथलीट हुए अयोग्य घोषित
जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्य ने बताया कि उच्च हिमालयी क्षेत्र में आयोजित मैराथम में एथलीट का फिट होना जरूरी है। सुरक्षा की दृष्टि से भी यह आवश्यक है। ऐसे में सभी एथलीट का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें 20 एथलीट अयोग्य घोषित हुए हैं। संवाद