{"_id":"d8908545e9a1e4b3eb3f9a1e5eb5fb9c","slug":"for-gas-cylinders-trounced-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में रसोईगैस सिलेंडर लेने को झेलनी पड़ी फजीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में रसोईगैस सिलेंडर लेने को झेलनी पड़ी फजीहत
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 30 Jun 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के बीच मंगलवार को गैस सिलेंडर लेने के लिए रई क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भारी फजीहत झेलनी पड़ी। काफी देर तक तो रसोई गैस का ट्रक इलाके में नहीं पहुंचा। लोग लाइन लगाकर सड़क के किनारे छाता ओढ़कर खड़े रहे। गैस एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण ट्रकों के पहुंचने में देरी हुई। इस कारण वितरण में भी थोड़ा विलंब हो गया।
विज्ञापन
रई इलाके में मंगलवार को कई दिनों बाद रसोईगैस का वितरण हुआ। लोग सुबह से ही सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े हो गए। सबसे बड़ी समस्या मौसम ने पैदा कर दी। लोग छाता ओढ़कर काफी देर तक सड़क के किनारे खाली सिलेंडर के साथ खड़े रहे। अलबत्ता बाद में रसोईगैस का ट्रक पहुंच गया और सिलेंडरों का वितरण हुआ। गैस एजेंसी के प्रबंधक डीके जोशी ने बताया कि सड़कें खराब होने के कारण ट्रकों के आने में विलंब हो रहा है। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में वितरण की व्यवस्था सामान्य बनाए रखने के प्रयास किए गए हैं। अब ज्यादा संकट वाली स्थिति नहीं है।
विज्ञापन