{"_id":"6ad3bb2e34d67358f9032136","slug":"football-teams-from-sorvalley-sports-college-munsyari-and-aps-have-advanced-to-the-semi-finals-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-148044-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल : सोरवैली, स्पोर्ट्स कॉलेज, मुनस्यारी, एपीएस की टीम ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल : सोरवैली, स्पोर्ट्स कॉलेज, मुनस्यारी, एपीएस की टीम ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश
Sat, 17 Oct 2026 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय अंडर 19 बालक वर्ग फुटबाल प्रतियोगिता में सोर वैली, स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू, मुनस्यारी और एपीएस की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
शनिवार को पहला मुकाबला सोर वैली पब्लिक स्कूल और महर्षि विद्या मंदिर के बीच खेला गया। इसमें सोर वैली ने 1-0 से जीत हासिल की। दूसरे मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू ने मिशन इंटर कॉलेज को 3-1 से पराजित किया। इसके अलावा मुनस्यारी की टीम ने दयानंद इंटर कॉलेज की टीम 3-2 और आर्मी पब्लिक स्कूल ने जीआईसी गोरंगचौड़ की टीम को 3-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। यहां जिला खेल समन्वयक विक्रम सिंह दिगारी, मैच के निर्णायक मनोज कुमार पुनेठा, चंद्र सिंह धामी, विशाल नगरकोटी, भूपेंद्र चौहान, नितिन उप्रेती, राजेंद्र खोलिया आदि मौजूद थे।