{"_id":"39850b7397cbf2a6f25ca0994709189a","slug":"football-competition-was-won-by-aps-pithoragarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एपीएस पिथौरागढ़ ने जीती फुटबॉल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एपीएस पिथौरागढ़ ने जीती फुटबॉल प्रतियोगिता
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 20 Nov 2015 06:00 PM IST
विज्ञापन
आर्मी वेलफेयर एजूकेशन सोसायटी के सेंट्रल कमांड के सभी आर्मी पब्लिक स्कूलों की एपीएस कुंद्राघाट गोरखपुर में हुई फुटबॉल प्रतियोगिता में जनरल बीसी जोशी पिथौरागढ़ की टीम ने बरेली की टीम को 2-1 से हराकर ट्राफी पर अपना कब्जा किया।
विज्ञापन
एपीएस के जनसंपर्क अधिकारी संजीव मसीह ने बताया कि फुटबॉल प्रतियोगिता में एपीएस बरेली, मऊ, नेहरू मार्ग, एसपी मार्ग लखनऊ और एपीएस पिथौरागढ़ की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन, उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन ब्रिगेडियर राकेश मनोचा, प्रधानाचार्य मनीष पंवार ने प्रतिभागी विद्यार्थियों और टीम कोच नीरज बिष्ट को बधाई दी है।
विज्ञापन