{"_id":"6105a86c8ebc3e08eb26e8a4","slug":"food-for-covid-ward-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld4330470134","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में कोविड रोगियों के लिए लाया जा रहा है बाहर से खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में कोविड रोगियों के लिए लाया जा रहा है बाहर से खाना
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में कोविड और बाल कोविड रोगियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेती हाई कोर्ट की ओर से ?
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। हाईकोर्ट के आदेश के बाद कोविड व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए गठित कमेटी ने यहां कोविड अस्पतालों का निरीक्षण किया। कमेटी निरीक्षण के दौरान सारी व्यवस्थाओं को लेकर संतुष्ट दिखी लेकिन जिला अस्पताल में कोविड रोगियों के लिए बाहर से खाना लाने पर कमेटी ने नाराजगी प्रकट की है। कमेटी ने अस्पताल की कैंटीन से ही कोविड रोगियों को सही खाना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला जज डॉ. जीके शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने बेस अस्पताल, जिला अस्पताल, टीवी अस्पताल और नर्सिंग कॉलेज में बाल कोविड रोगियों के लिए और अन्य कोविड रोगियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कमेटी व्यवस्थाओं को लेकर संतुष्ट दिखी।
जिला अस्पताल में कोविड रोगियों के लिए बाहर से खाना लाने पर कमेटी ने नाराजगी प्रकट की। जिला जज डॉ. जीके शर्मा ने कोविड रोगियों को अस्पताल की कैंटीन से ही गुणवत्ता युक्त खाना उपलब्ध कराने के अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए। उन्होंने खाने की गुणवत्ता की जांच के लिए सीजेएम और बार एसोसिएशन के एक सदस्य को गुणवत्ता जांचने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
जिला जज ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड और बाल कोविड रोगियों के लिए की गई अन्य व्यवस्थाएं सही पाई गई हैं। डीएम आनंद स्वरूप ने कहा कि निरीक्षण के दौरान टीम संतुष्ट दिखी। इस मौके पर सीएमओ डॉ.एचसी पंत मौजूद रहे।