फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Folk culture flourishes in Jauljibi fair

जौलजीबी मेले में लोक संस्कृति की धूम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Folk culture flourishes in Jauljibi fair
जौलजीबी मेले में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। जौलजीबी मेले में लोक संस्कृति की धूम मची है। लोक कलाकारों के साथ ही स्थानीय स्कूली बच्चों ने भी एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

जौलजीबी मेले के तीसरे दिन लोक गायक पुष्कर महर एवं पार्टी ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नेपाली एंकर कृष्ण सिंह धामी ने नेपाली गीत गाकर दर्शकों को खूब नचाया। दिव्यांग कलाकार पूरन राठौर ने झोड़ा जागर गाकर लोगों का मन मोहा। स्थानीय कलाकार बसंती सेलाल ने रं संस्कृति पर आधारित गीत गाया।
विज्ञापन

इससे पहले जीआईसी बरम, शहीद भीम सिंह विद्या मंदिर बंगापानी, फास्ट ग्रोइंग एकेडमी बंगापानी, द आस्था एकेडमी बरम, शिशु विद्या मंदिर बरम के बच्चों ने उत्तराखंड की संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जीआईसी बगड़ीहाट के बच्चों ने केरल की संस्कृति पर आधारित लोक नृत्य और धूम्रपान निषेध पर नाटक प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन शंकर दत्त भट्ट, करन सिंह थापा, एआर दताल, मोहम्मद अमीर ने किया। इस दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष धीरेंद्र धर्मशक्तू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शकुंतला दताल, विक्रम पाल, दिनेश वर्मा, उपेंद्र पाल, लीला बनग्याल, जानकी बुर्फाल, तरवीन पोखरिया, तेज सिंह, राजू बुर्फाल, भुप्पी चंद, ललिता, ज्योति, गंगोत्री, ललित पाल आदि मौजूद रहे।

बच्चों के बीच हुईं प्रतियोगिताएं
धारचूला (पिथौरागढ़)। जौलजीबी मेले के तीसरे दिन स्कूली बच्चों के बीच भाषण, पेंटिंग, निबंध और प्रश्न मंच प्रतियोगिताएं हुईं। सीनियर वर्ग की निबंध प्रतियोगिता में एंजेल कान्वेंट धारचूला की माही, जूनियर वर्ग में एंजेल कान्वेंट धारचूला के हिमालय सिंह और चित्रकला सीनियर वर्ग में जीआईजी जौलजीबी की गुंजन प्रथम रहीं। निर्णायक पूनम ग्वाल, प्रियंका दताल, कविता मेहरा, आसमा खान रहे। जीआईसी धारचूला के कैडेटों ने टीम लीडर बिपिन सिंह थलाल, गीता भट्ट, जीआईसी जौलजीबी भुवन सिंह नेगी नेतृत्व में मेला स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया और लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed