{"_id":"573f44534f1c1bdb6aac70f4","slug":"focus-on-student-careers-pro-vldia","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॅरिअर पर ध्यान दें विद्यार्थी : प्रो. वल्दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॅरिअर पर ध्यान दें विद्यार्थी : प्रो. वल्दिया
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 20 May 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
एपीएस में गोष्ठी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रख्यात भूवैज्ञानिक पद्मभूषण प्रो. केएस वल्दिया ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने कॅरिअर पर ध्यान देना चाहिए। विद्यार्थी जीवन से ही विज्ञान के रहस्यों से पर्दा हटाने की दिलचस्पी होनी चाहिए। यही दिलचस्पी आगे बढ़ने में सहायक होती है। डा. वल्दिया शुक्रवार को जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) में आयोजित गोष्ठी में बोल रहे थे।
विज्ञापन
प्रो. वल्दिया एवं उनके साथ एपीएस पहुंचे प्रो. कमल सिंह खड़ायत, प्रो. बीडी लखचौरा और प्रो. एसएस वल्दिया का भी स्वागत हुआ। वैज्ञानिकों ने कहा कि विद्यार्थियों को किसी समस्या के समाधान तक पहुंचने की जिद रखनी चाहिए। यही जिद अन्वेषण की प्रकृति को जन्म देती है। इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन ब्रिगेडियर राकेश मनोचा, एजुकेशन आफीसर ले. कर्नल अजीत सिंह, एपीएस के प्रधानाचार्य मनीष पंवार आदि थे।
विज्ञापन
गोष्ठी को सफल बनाने में शिक्षक ललित तिवारी, राहुल परिहार, बीडी जोशी, गौरव कापड़ी, गिरीश पांडे, हेम जोशी, संजीव मसीह आदि ने सहयोग दिया। गोष्ठी में इंटर के विद्यार्थी शामिल किए गए थे। विद्यार्थियों ने विज्ञान विषय पर कई जानकारियां हासिल की।
विज्ञापन