फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Five years later, repairs could not be done

पांच साल बाद भी नहीं हो पाई मरम्मत 

Mon, 08 May 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़
अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़ Updated Mon, 08 May 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
Five years later, repairs could not be done
स्कूल भवन - फोटो : amar ujala
 राजकीय प्राथमिक स्कूल चौसाल के भवन की छत पांच साल पहले टूट गई थी। अभी तक न तो नया भवन स्वीकृत हुआ है और न ही टूटे भवन की मरम्मत ही की गई है। खतरे को देखते हुए मुख्य भवन के कमरों में बच्चों को नहीं बैठाया जाता। विद्यालय के शिक्षक और अभिभावक इस समस्या को लेकर खासे चिंतित हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने ऐसे क्षतिग्रस्त भवनों की मरम्मत के प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिए थे लेकिन अब तक इस मद में धनराशि नहीं आई है।
विज्ञापन

दुर्गम क्षेत्र के चौसाल में 1960 में प्राथमिक स्कूल खोला गया। उसी समय स्कूल भवन का निर्माण कराया गया। तब से 2011 तक इस भवन में सभी कक्षाओं का संचालन होता रहा। 2012 में स्कूल के मुख्य भवन की छत का एक भाग टूट गया। पांच साल बीतने के बाद भी अब तक न तो इस जर्जर भवन के बदले नए भवन की स्वीकृति मिली और न ही इस टूटे भवन को सही करने की कोशिश विभाग के द्वारा की गई। अब स्कूल में पढ़ने वाले 14 बच्चे बरामदों में बैठकर पढ़ाई करते हैं। इस स्कूल से थोड़ी दूरी पर वर्ष 2012 में स्कूल की जमीन पर ब्लॉक कनालीछीना की मद से एक भवन का निर्माण कराया गया परंतु अब तक यह भवन किसी शिक्षण संस्थान को हस्तांतरित नहीं हुआ है। प्रधानाचार्या कमला ऐरी ने बताया कि यह भवन क्यों बनाया गया इसकी जानकारी देने वाला कोई नहीं है। जबकि चौसाल स्कूल इस नए भवन से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर है। अब बारिश का मौसम नजदीक आ रहा है और चौसाल स्कूल के बच्चों को इसी खतरनाक भवन में जाकर पढ़ाई करनी होगी। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ऐरी ने बताया कि पांच साल से शिक्षा विभाग को भवन की मरम्मत करने और नया भवन बनाने के लिए पत्र भेजा जा रहा है लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। डीईओ शौकत अली का कहना है कि जर्जर स्कूल भवनों की पूरी सूची शासन को भेजी गई है। अभी इस मद में धनराशि मंजूर नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed