फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Five teenagers died due to drowning in the Saryu river of Seraghat

सेराघाट की सरयू नदी में डूबने से पांच किशोरों की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Five teenagers died due to drowning in the Saryu river of Seraghat
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। शादी के बाद बहन को विदा करने उसकी ससुराल गए दुल्हन के सगे भाई सहित पांच किशोरों की सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। हादसे से मृतकों किशोरों के घरों में कोहराम मचा हुआ है। मृतकों में दो अपने घरों के इकलौते चिराग थे।
विज्ञापन

मंगलवार को सेराघाट रामपुर से एक बरात धौलियाइजर गई थी। परंपरा के अनुसार दुल्हन के साथ सगे भाई और एक चचेरे भाई सहित आठ किशोर उसकी ससुराल सेराघाट के रामपुर गांव आए थे। बुधवार सुबह लगभग साढ़े 11 बजे आठों युवक बिना बताए नहाने सरयू नदी में चले गए। पांच किशोर नहाने के लिए नदी में उतर गए जबकि तीन नदी किनारे बैठे थे। इसी दौरान नदी में उतरे पांचों युवक डूबने लगे। साथियों को डूबता देख किनारे बैठे किशोरों ने शोर मचाकर मदद मांगी तो आसपास के ग्रामीणों के साथ सेराघाट पुलिस चौकी के जवान भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नदी में डूबे पांचों किशोरों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक धौलियाइजर निवासी रवींद्र कुमार (15) पुत्र गोकुल राम , साहिल कुमार (15) पुत्र पूरन राम, पीयूष कुमार (15) पुत्र कृष्ण कुमार, सिमाली गांव निवासी मोहित कुमार (17) पुत्र अशोक कुमार और भैंसियाछाना अल्मोड़ा निवासी राजेश कुमार (16) पुत्र खीम राम की मौत हो चुकी थी। इस बीच, मौके पर पहुंचे मृतक किशोरों के परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी भगत सिंह फोनिया और बेड़ीनाग के थाना प्रभारी सुशील जोशी भी मौके पर पहुंच गए। पांचों के शवों का पंचनामा भरने के बाद गणाई अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पांच किशोरों की मौत से इलाके में मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed