फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Five SSB jawans and one truck driver found Kovid positive in Pithoragarh

पिथौरागढ़ में मिले पांच एसएसबी के जवान और एक ट्रक चालक मिला कोविड पॉजेटिव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Five SSB jawans and one truck driver found Kovid positive in Pithoragarh
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में कोविड19 के छह केस मिले हैं। सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कर दिया है। वर्तमान में जिले में 26 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

बुधवार को जिले में पांच एसएसबी के जवान और ट्रक चालक कोविड पॉजिटिव पाए गए। जिले में अभी तक 94 कोविड के केस सामने आ चुके हैं, जिसमें 68 लोग स्वस्थ होने के बाद घर वापस लौट चुके हैं। 26 का कोविड अस्पताल में उपचार चल रहा है। सीएमओ डॉ. हरीश पंत ने बताया कि अभी तक ट्रूनेट मशीन से नौ लोग कोविड पॉजिटिव आए हैं, जिनको कोविड अस्पताल में अलग भर्ती किया गया है।
कोरोना जांच नेगेटिव आने पर भाजपा नेताओं ने ली राहत
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में बुधवार को भाजपा नेताओं की कोरोना जांच की गई, जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष समेत कई कई भाजपा नेताओं की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। डॉ. नरेंद्र शर्मा ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोरा, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनोज सामंत, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, बसंत जोशी, महेंद्र लुंठी, महिमन कन्याल, गोपू महर, राजेंद्र महर, गोलू पाठक, शुभम चंद, भूपेंद्र सिंह, भूपेंद्र सामंत, बसंत जोशी की कोराना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। भाजपा जिला महामंत्री बसंत जोशी ने कहा कि जिले में जितने भी भाजपा नेता प्रेदश महामंत्री के संपर्क में आए हैं। उनको जिला मुख्यालय में बुलाकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

मुनस्यारी में आठ भाजपा नेता होंगे संस्थागत क्वारंटीन
मुनस्यारी। प्रशासन ने भाजपा प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के संपर्क में आए आठ भाजपा नेताओं को संस्थागत क्वारंटीन करने के निर्देश जारी किए हैं। 16जुलाई को प्रदेश महामंत्री ने जिला महामंत्री बसंत जोशी, महिमन कन्याल के साथ यहां पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ली थी। प्रदेश महामंत्री कोरोना पॉजिटिव आए प्रदेश प्रवक्ता और नैनीताल जिलाध्यक्ष के संपर्क में आए थे। जिसके बाद प्रशासन ने बुधवार को मंडल अध्यक्ष मुनस्यारी अजय राणा, मनोहर सिंह दरियाल, रुद्र सिंह पंडा, दुर्गा प्रसाद, बाला कोश्यारी, दीपा पांगती, कविंद्र देवली, मनोज राम को क्वारंटीन करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed