फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Five of the people coming in the bus from the red zone will be sampled

रेड जोन से बस में आने वाले लोगों में से पांच के लिए जाएंगे सैंपल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
Five of the people coming in the bus from the red zone will be sampled
अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़। कोरोना महामारी के कारण देश के विभिन्न राज्यों से घरों को लौट रहे प्रवासियों का पिथौरागढ़ में चिकित्सकीय परीक्षण करने के बाद क्वारंटीन किया जा रहा है। जिला प्रशासन के निर्णय के अनुसार रेड जोन से आने वाली प्रत्येक बस में से पांच व्यक्तियों के परीक्षण के लिए सैंपल लिए जाएंगे। सैंपल की रिपोर्ट आने तक उन्हें संस्थागत क्वारंटीन किया जाएगा। वाहन से लिए गए सैंपल में से एक भी व्यक्ति पॉजिटिव आया तो उस बस के सभी यात्रियों को क्वारंटीन कर सैंपल लिए जाएंगे। जिलाधिकारी डा.विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि प्रत्येक प्रवासी का चिकित्सकीय परीक्षण किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित गांव के पंचायत भवन, स्कूल भवनों आदि में 14 दिनों के लिए क्वारंटीन किया जा रहा है। नगरीय क्षेत्र में विभिन्न शासकीय भवनों को चिह्नित किया गया है। चिकित्सकों की सलाह पर संस्थागत क्वारंटीन भी किया जा रहा है। जिला मुख्यालय में दो स्टेजिंग प्वाइंट एलएसएम राजकीय महाविद्यालय पिथौरागढ़ व एशियन एकेडमी एंचोली को बनाया गया है। जहां पर कुल 800 व्यक्तियों के क्वारंटीन की व्यवस्था की गई है। जिसमें विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैयारी की गई है। एशियन एकेडमी के लिए अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग एलसी पांडेय और डिग्री कॉलेज के लिए मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। मंगलवार को अपर जिलाधिकारी आरडी पालीवाल, एसडीएम तुषार सैनी ने इन दोनों स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed