{"_id":"576581534f1c1be53811d603","slug":"five-members-including-imposing-fines-on-jam-chufal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम लगाने पर विधायक चुफाल समेत पांच पर जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम लगाने पर विधायक चुफाल समेत पांच पर जुर्माना
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Sat, 18 Jun 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
पांच पर जुर्माना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़-धारचूला एनएच पर 22 दिसंबर 2014 को कनालीछीना में चक्काजाम करने के आरोप में विधायक विशन सिंह चुफाल समेत पांच लोगों पर प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट रविप्रकाश ने शनिवार को 500-500 रुपये का जुर्माना लगा दिया। इन लोगों के खिलाफ बलवा करने का भी आरोप था, लेकिन इसे पुलिस साबित नहीं कर पाई।
विज्ञापन
जाम लगाने के तुरंत बाद कनालीछीना पुलिस ने विधायक चुफाल के अलावा उनके प्रतिनिधि संजय भंडारी, तत्कालीन भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र रावत, भाजपा नेता वीरेंद्र बोहरा और मोहन सिंह भंडारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया था। शनिवार को मामले में अंतिम सुनवाई हुई। जुर्माने का फैसला आने के बाद श्री चुफाल ने कहा कि यह आंदोलन जनता के मुद्दों से जुड़ा हुआ था। डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र में कई सड़कों का निर्माण स्वीकृति के बाद भी नहीं हो पाया। अस्पतालों में डॉक्टरों के पद रिक्त हैं। उन्होंने कहा कि यदि जनता की समस्या हल नहीं हुई तो वह फिर से संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन