फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   First drought hit the crops, now hailstorms hit them

Pithoragarh News: फसलों पर पहले सूखा तो अब पड़ रही ओलों की मार

Tue, 17 Mar 2026 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 17 Mar 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
First drought hit the crops, now hailstorms hit them
-अस्कोट क्षेत्र में ओलों से पटा खेत। संवाद
पिथौरागढ़। रबी की फसलों पर पहले सूखा तो अब ओलों की मार से सीमांत के किसान परेशान हैं। रोज शाम को करवट बदल रहे मौसम से किसान बेहद चिंतित हैं।
विज्ञापन

जिले में इन दिनों शाम को रोजाना मौसम खराब हो रहा है। कई जगहों पर बारिश के साथ ही बड़े-बड़े ओले गिर रहे हैं। इससे फसल, सब्जी और फलों को काफी नुकसान पहुंच रहा है। बता दें कि पहले अक्तूबर से लेकर दिसंबर तक सूखे के हालात रहे। कृषि विभाग के आकलन में जिले में 8 से 10 फीसदी तक फसलों को नुकसान पहुंचा। जनवरी में अच्छी बारिश और बर्फबारी के बाद किसानों को उम्मीद थी कि नुकसान की भरपाई हो जाएगी। फरवरी में बारिश फिर दगा दे गई। अब बारिश के साथ ही ओलावृष्टि होने से काश्तकार मायूस हैं। कई जगहों पर गेहूं की बालियां बनने लगी हैं। आम, लीची में बौर आने लगा है। अन्य फलों के पौधों में भी फूल खिलने लगे हैं लेकिन ओलों ने अस्कोट, डीडीहाट क्षेत्र में इन्हें काफी नुकसान पहुंचाया है। अस्कोट क्षेत्र के काश्तकार टिकेंद्र पाल, उमेद अधिकारी, विशन सिंह बोरा, अमर सिंह आदि ने बताया कि सोमवार शाम हुई ओलावृष्टि से फसल के साथ ही फल, सब्जियों को काफी नुकसान पहुंचा है। कूटा और जमतड़ी गांवों में फसल खेतों में पसर गई है। किसान मौसम की मार से अभी भी आशंकित है। आसमान में काले बादल देख उन्हें डर है कि ओलों की मार कहीं फसलों को पूरी तरह बर्बाद न कर दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed