फायर सर्विस के दो कांस्टेबल सस्पेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के फायर स्टेशन में शराब पीकर हंगामा कर रहे दो कांस्टेबल (फायरमैन) को बुधवार को पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा ने निलंबित कर दिया। इन दोनों का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। बताया गया कि बुधवार दोपहर बाद फायरमैन हयात सिंह राठौर और चंदन सिंह बिष्ट नशे की हालत में पुलिस लाइन स्थित फायर स्टेशन में पहुंच गए। इन दोनों ने वहां काफी देर तक हंगामा किया और अपने साथियों से उलझने लगे। फायर सर्विस के प्रभारी दलीप सिंह ने इसकी जानकारी एसपी को दी। एसपी ने दोनों का मेडिकल कराने के बाद तत्काल सस्पेंड करने के आदेश दे दिए। एसपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों की अनुशासनहीनता को किसी भी दशा में सहन नहीं किया जाएगा। एसपी ने बाद में पुलिस लाइन का निरीक्षण भी किया।