{"_id":"60afd5f78ebc3e7e3f45b3b5","slug":"fir-on-villagers-pithoragarh-news-hld425704083","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित के शव का अंतिम संस्कार करने गई टीम पर पथराव करने वाले 50 लोगों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित के शव का अंतिम संस्कार करने गई टीम पर पथराव करने वाले 50 लोगों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कोरोना संक्रमित मृतक का अंतिम संस्कार करने गए परिजन, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की टीम पर पथराव ेके मामले में नौ नामजद समेत 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ अस्कोट पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
ख्वांकोट निवासी कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की 23 मई को मृत्यु हो गई थी। कोरोना गाइडलाइन के तहत मृतक का अंतिम संस्कार के लिए परिजन और स्वास्थ्य विभाग एवं राजस्व विभाग की टीम तीतरी गांव बगड़ीहाट के नीचे स्थित घाट पर पहुंची तो इसके विरोध में गांव वाले लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंच गए।
ग्रामीणों ने गांव के नजदीक कोरोना संक्रमित मृतक का अंतिम संस्कार न करने को कहा। इस दौरान राजस्व विभाग और परिजनों के साथ ग्रामीणों की तीखी बहस भी हुई। कुछ ग्रामीणों ने पथराव भी कर दिया।
विज्ञापन
इसलिए मृतक का अंतिम संस्कार दूसरी जगह करना पड़ा। मामले का वीडियो वायरल हो गया था। नायब तहसीलदार मनीषा बिष्ट ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए थे।
अस्कोट के एसएसआई प्रेम पाल सिंह ने मामले की जांच की। इस मामले में गोपू राम, पंकज पाल, चारू पाल, लक्ष्मी देवी, विमला देवी, राकेश कुमार, पवन कुमार, रवि कुमार, निखिल कुमार सहित 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 268, 169 और 51(बी), आपदा प्रबंधन अधिनियम और तीन महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष मोहन चंद्र पांडेय के निर्देशन में पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।