फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   FIR on Medical Supply Company

सप्लाई कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
FIR on Medical Supply Company
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में पुराने और गुणवत्ता विहीन ग्लव्स (दस्ताने) और सिरिंज भेजने पर स्वास्थ्य विभाग ने आपूर्तिकर्ता कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। स्वास्थ्य विभाग कंपनी को काली सूची में डालने की भी कवायद में जुट गया है।
विज्ञापन

डीएम आनंदस्वरूप ने बुधवार को सीएचसी धारचूला का निरीक्षण किया था। वहां पैरामेडिकल कर्मियों ने ग्लव्स, सिरिंज समेत अन्य सामान खराब मिलने की शिकायत की थी। इसके बाद डीएम ने सीएमओ को आपूर्तिकर्ता कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि दिल्ली की आपूर्तिकर्ता कंपनी एसके इंटरप्राइजेज के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत पिथौरागढ़ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी को काली सूची में डालने की भी तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि ग्लव्स, सिरिंज और अन्य सामान सरकारी जैएम पोर्टल के माध्यम से खरीदा गया है। बिड के आधार पर ही कंपनी को आपूर्ति का ठेका मिला है।

इधर, बृहस्पतिवार को भी धारचूला के बंगापानी क्षेत्र में पुराने ग्लव्स की एक पेटी मिली है। पेटी में रखे गए ग्लव्स फटे और बुरी हालत में थे। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता भुवन पांडेय ने कहा कि इस तरह की घटिया सामग्री से स्वास्थ्य कर्मियों में भी संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed