पिथौरागढ़ में गणतंत्र दिवस परेड की फाइनल रिहर्सल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
26 जनवरी को पुलिस लाइन में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड की फाइनल रिहर्सल की गई। गणतंत्र दिवस पर कुल 13 विभागों की झांकियां शामिल होंगी। इनके माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। परेड में अब 31वीं वाहिनी पीएसी के जवान भी शामिल होंगे।
\रविवार को फाइनल रिहर्सल के दौरान जवानों ने परेड की।
पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा ने बताया कि पुलिस लाइन में 26 जनवरी को सुबह 10.30 बजे से परेड शुरू हो जाएगी। परेड के तुरंत बाद विभिन्न विभागों की झांकी निकलेगी। झांकी में स्वास्थ्य, वन, शिक्षा, विकास विभाग, डीआरडीए, लीड बैंक, पर्यटन विभाग, आपदा प्रबंधन, स्वजल परियोजना, उद्यान समेत अन्य विभाग शामिल होंगे। गणतंत्र दिवस पर इस बार भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसके लिए कलाकार अभी से तैयारी में जुटे हुए हैं।
एसपी ने बताया कि परेड देखने के लिए आने वाले लोगों के बैठने के लिए बेहतरीन व्यवस्था की गई है। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से आने की अपील की है। इधर, जिले में अन्य स्थानों पर भी गणतंत्र दिवस की व्यापक तैयारियां चल रही हैं। जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने सभी अधिकारियों, एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाए।