फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Film artists also have a basket made of Brother Ringal

फिल्मी कलाकारों को भी भायी रिंगाल से बनी टोकरी

Sat, 23 Dec 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 23 Dec 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
Film artists also have a basket made of Brother Ringal
अभिनेता अर्जुन कपूर को रिंगाल से बनी टोकरी देती अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला

उत्तरापथ के रिंगाल के बने उत्पाद लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। बीते दिनों ‘संदीप और पिंकी फरार’ के कलाकारों को जब कुछ तोहफा देने की बात आई तो जिला प्रशासन को रिंगाल से बनी टोकरी ही सबसे ज्यादा उत्तम प्रतीत हुई। अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को यह उत्पाद इतना पसंद आया कि वह इन्हें अपने साथ मुंबई ले जाएंगे।

विज्ञापन


टाटा ट्रस्ट और नाबार्ड के सहयोग से उत्तरापथ के 30 कारीगर हर महीने रिंगाल के उत्पादों को तैयार कर रहे हैं। रिंगाल का उत्पादन ऊपरी रामगंगा घाटी में बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। वर्ष 2013 में उत्तरापथ ने इस काम को बहुत छोटे स्तर पर शुरू किया था, लेकिन आज यह उत्पाद उत्तराखंड की पहचान बनते जा रहे हैं। डीएम सी रविशंकर, सीडीओ वंदना ने तय किया कि फिल्म के कलाकारों में रिंगाल की टोकरी दी जाए। बताया गया कि अर्जुन कपूर ने तो उसी समय इस टोकरी को संभालकर रखवा दिया है।
विज्ञापन


रिंगाल के इन उत्पादों का स्टाल पिछले दिनों 3 कुमाऊं राइफल्स के शताब्दी समारोह के दौरान भी लगाया गया था। उत्तरापथ के निदेशक राजेंद्र पंत का कहना है कि उनकी इच्छा रिंगाल के उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की है। पर्यावरण संरक्षण में काफी अहम रिंगाल के उत्पाद घर की शोभा भी बढ़ाते हैं। पंत ने जानकारी दी कि इस समय दस लाख रुपये मूल्य के रिंगाल के उत्पाद तैयार हो रहे हैं। इनको आजीविका मिशन के माध्यम से बागेश्वर जिले में भी पहुंचाया जा रहा है। डीएम और सीडीओ का कहना है कि भविष्य में इसे बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए साल पर व्यापक स्तर पर काम होगा
उत्तरापथ ने नए साल पर रिंगाल के उत्पादों को व्यापक स्तर पर फैलाने की योजना बनाई है। हर मेले, सरकारी आयोजन, बदरीनाथ, केदारनाथ यात्रा में भी रिंगाल से बनी टोकरी, पेन स्टैंड, डस्टबिन, पूजा टोकरी पहुंचाए जाएंगे। इसके लिए ज्यादा संख्या में कारीगर लगाए जाएंगे। उत्तरापथ के निदेशक राजेंद्र पंत ने बताया कि नए साल में कुछ नए प्रकार के उत्पाद भी लोगों के सामने लाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed