{"_id":"58405c794f1c1b9345de7ad4","slug":"festival-programs-sputter-munsyari","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी महोत्सव में कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी महोत्सव में कार्यक्रमों की धूम
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
Updated Thu, 01 Dec 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी महोत्सव में बुधवार की रात लोकगायिका बिन्नी महर, हेमा ध्यानी, तारा के गानों की धूम रही। स्थानीय कलाकारों ने चांचरी नृत्य पेश किया। स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश कर दर्शकों को खूब आनंदित किया। कड़ाके की ठंड में भी लोग कार्यक्रमों को देखने के लिए जमे रहे।
विज्ञापन
बुधवार रात के कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि केएमवीएन के पूर्व चेयरमैन रुद्र सिंह पंडा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों को बढ़ावा देने की जरूरत है। देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम जारी रहे। इधर, सरकारी विभागों के स्टालों में लोगों की भीड़ जुट रही है। लोगों को उद्यान, पशुपालन, कृषि की आधुनिक तकनीक बताई जा रही है। महोत्सव में ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र रावत, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर टोलिया, एसडीएम जेपी पांडे, विधायक प्रतिनिधि हीरा सिंह चिराल आदि मौजूद थे। महोत्सव के कार्यक्रम शुक्रवार को भी जारी रहेंगे। वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी ने कहा कि अगले साल से इसे और भव्य रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
आज मुख्यमंत्री करेंगे महोत्सव का समापन
मुनस्यारी महोत्सव के समापन पर मुख्यमंत्री हरीश रावत मौजूद रहेंगे। एसडीएम जेपी पांडे ने बताया कि मुख्यमंत्री दो दिसंबर को अपरान्ह 2.10 बजे हेलीकॉप्टर से जीआईसी हेलीपैड पर उतरेंगे। वहां से सीधे लोनिवि गेस्टहाउस जाएंगे। अपरान्ह छह बजे मुख्यमंत्री महोत्सव आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे और करीब डेढ़ घंटे तक महोत्सव के कार्यक्रम देखने के बाद शाम 7.30 बजे महोत्सव का समापन करेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम मुनस्यारी में ही करेंगे। तीन दिसंबर को सुबह नौ बजे मुख्यमंत्री देहरादून लौट जाएंगे। वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी ने बताया कि मुख्यमंत्री को महोत्सव समिति की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन