फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Female physician's OPD running in store room

Pithoragarh News: स्टोर रूम में चल रही महिला फिजिशियन की ओपीडी

Thu, 12 Jun 2025 10:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 12 Jun 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
Female physician's OPD running in store room
जिला अस्पताल में ओपीडी कक्ष के बाहर लिखा स्टोर रूम। संवाद
पिथौरागढ़। दशकों पूर्व बने जिला अस्पताल के भवन में जगह की कमी के चलते मरीजों को बरामदे में भर्ती करना पड़ रहा था। इस कारण स्टाफ के लिए भी जगह की कमी होने लगी है। स्थिति यह है कि अस्पताल की महिला फिजिशियन को स्टोर रूम में बैठकर मरीज देखने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

पांच लाख से ज्यादा की आबादी वाले जिले के मरीज इलाज के लिए एकमात्र जिला अस्पताल पर ही निर्भर हैं। जिले भर से रोजाना करीब एक हजार मरीज जांच और इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचते हैं। हाल के वर्षों में मरीजों की संख्या में तो बढ़ोतरी हुई लेकिन जिला अस्पताल में सुविधा के लिए भवनों का विस्तार नहीं हुआ। ऐसे में 120 बेड की क्षमता वाले इस अस्पताल में पहले से ही मरीजों को बरामदे में भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन

जगह की कमी अब इतनी होने लगी है कि चिकित्सकों के लिए भी ओपीडी के लिए बेहतर कक्ष नहीं हैं। एक महीने पहले अस्पताल में दो नए फिजिशियन की तैनाती हुई थी। अस्पताल में कक्ष की कमी होने के कारण एक चिकित्सक को स्टोर रूप को खाली कराकर उसमें ओपीडी करनी पड़ रही है। डॉक्टर के कक्ष के बाहर स्टोर रूम लिखा होने से मरीज भी ओपीडी कक्ष तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पूर्व में इस कक्ष में ईएनटी की ओपीडी होती थी। बाद में इसे स्टोर रूम बनाया गया होगा। मरीजों को असुविधा न हो इसलिए शीघ्र ही स्टोर रूम के स्थान पर फिजिशियन कक्ष लिख दिया जाएगा। - डॉ. भागीरथी गर्ब्याल, पीएमएस जिला अस्पताल पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed