फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Female leopard's body found in Hudeti, fearing death from disease

हुड़ेती में मिला मादा तेंदुए का मृत शव, बीमारी से मौत की आशंका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Female leopard's body found in Hudeti, fearing death from disease
हुड़ेती गांव में मृत तेंदुए को देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से लगे हुड़ेती गांव में मादा तेंदुए का शव मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग ने शव कब्जे में ले लिया है। मौत का कारण बीमारी बताया जा रहा है। तेंदुए का एक दांत आधा टूटा हुआ है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह हुड़ेती गांव के लोगों ने वन विभाग को तेंदुए का शव मिलने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने शव को कब्जे में लिया। जांच में मृत तेंदुए के पंजों, छाती और पेट पर चोट के निशान मिले। शव काफी फूला हुआ है। उप प्रभागीय वनाधिकारी नवीन पंत ने मृत तेंदुए के संबंध में प्रधान कल्पना उप्रेती और रजत उप्रेती से जानकारी ली। तेंदुए का पोस्टमार्टम किया गया।
विज्ञापन

पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज जोशी ने बताया कि मृत तेंदुआ मादा है। उसकी उम्र करीब नौ से 10 साल है। तेंदुए की मौत बीमारी के कारण हुई है। पोस्टमार्टम के दौरान तेंदुए के पेट से आठ से 10 लीटर पानी निकला है। उन्होंने बताया कि तेंदुए के शरीर पर हल्की चोट के निशान मिले हैं, लेकिन पोस्टमार्टम के दौरान अंदरूनी घाव नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया तेंदुए काएक दांत आधा टूटा हुआ मिला है। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि शव के साथ कुछ छेड़खानी की गई है। उप प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को नष्ट कर दिया गया है। वन विभाग ग्रामीणों से तेंदुए के संबंध में अन्य जानकारी को जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed