फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Female dancers will not be seen with the Chhalia Dal in marriages

Pithoragarh News: विवाहों में छलिया दल के साथ नजर नहीं आएगी महिला नर्तक

Wed, 23 Aug 2023 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 23 Aug 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Female dancers will not be seen with the Chhalia Dal in marriages
पिथौरागढ़ रामलीला मैदान में हुई छलिया नृतक के दलों की बैठक में मौजूद लोग। स्रोत: छलिया दल
पिथौरागढ़। रामलीला मैदान में छलिया दलाें की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि छलिया दल के साथ महिला नर्तक का किरदार निभाने वाले कलाकार को शामिल नहीं किया जाएगा। कहा गया कि शादी विवाह आदि कार्यक्रमों में उनके साथ उचित व्यवहार नहीं होता है। इस कारण समाज में गलत संदेश जाता है।
विज्ञापन

बुधवार को हुई बैठक में जिले भर के 46 छलिया दलों के मुखियाओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि छलिया नृत्य पहाड़ की पहचान है। शादी-विवाह और शुभ अवसरों पर छलिया नृत्य के बीच में नाचने वाली छलिया टीम का लड़का जो महिला नर्तक का अभिनय करता है उसे अब दल में शामिल नहीं किया जाएगा। क्योंकि शराब पीकर लोग उनके साथ अनुचित व्यवहार करते हैं। बैठक में छलिया दलों के मुखियाओं के साथ कै. दीवान सिंह वल्दिया, प्रकाश जोशी, जनार्दन उप्रेती, रंगकर्मी हेमराज बिष्ट, व्यापार संघ जिलाध्यक्ष पवन जोशी, यशवंत महर, दलीप वल्दिया, रामलीला कमेटी सदस्य नवीन भट्ट, भीम राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----इनसेट----
इंद्र प्रसाद बने छलिया दल के अध्यक्ष
पिथौरागढ़। छलिया दलों की बैठक में सर्वसम्मति से छलिया दल की कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में इंद्र प्रसाद कोहली को अध्यक्ष, रमेश राम को उपाध्यक्ष, दीपक राज को सचिव और महेश राम को कोषाध्यक्ष बनाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed