फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Fault in 33 kV line; residents spent the night in darkness

Pithoragarh News: 33 केवी लाइन में फाॅल्ट, लोगों ने अंधेरे में काटी रात

Thu, 23 Jul 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 23 Jul 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Fault in 33 kV line; residents spent the night in darkness
पिथौरागढ़। 33 केवी लाइन में आई खराबी के कारण बुधवार की रात जिले का एक बड़ा हिस्सा अंधेरे में डूबा रहा। बिजली गुल होने से बेड़ीनाग और गंगोलीहाट के उपभोक्ता खासे परेशान रहे। बृहस्पतिवार सुबह 9:30 बजे थल फीडर से राहत देने के बाद, दोपहर करीब एक बजे ऊर्जा निगम की टीम ने फाॅल्ट को ढूंढकर पूरी तरह ठीक किया तब जाकर आपूर्ति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन

बुधवार की शाम करीब छह बजे बांस और चंडाक के बीच 33 केवी लाइन में हुड़ेती के पास फाल्ट आ गया। ऐसे में चंडाक, बांस, आंवलाघाट, गंगोलीहाट और बेड़ीनाग क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। यूपीसीएल की टीम ने खराबी का पता लगाने के लिए आधी रात तक क्षेत्र की खाक छानी लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

हस्पतिवार सुबह से ही टीम फिर से खराबी का पता लगाने में जुटी। 19 घंटे बाद दोपहर एक बजे के करीब खराबी का पता चला और इसे दूर कर बिजली आपूर्ति सुचारु की जा सकी। रात भर बिजली नहीं होने से एक लाख से अधिक की आबादी को अंधेरे में ही रात गुजारनी पड़ी। बगैर बिजली के लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ दीक्षा पांडेय ने बताया कि जंपर टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। इन दिनों कई जगहों पर तेंदुओं की भी धमक बनी हुई है। बिजली गुल रहने से लोग शाम होते ही घरों में कैद होने को विवश हुए।


आंवलाघाट से पानी की पंपिंग पर भी लगा ब्रेक
पिथौरागढ़। हुड़ेती के पास 33 केवी विद्युत लाइन में फाॅल्ट आने से नगर की बड़ी आबादी पेयजल से वंचित रही। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से आंवलाघाट पेयजल योजना से पानी भी लिफ्ट नहीं हो पाया। इसके चलते बृहस्पतिवार को नगर के विवेकानंद वार्ड, खड़कोट, न्यू सेरा, घंटाकरण समेत कई जगहों पर पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई। इसका सबसे ज्यादा असर पीडब्ल्यूडी जोन पर पड़ा। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सीएस देवड़ी ने बताया कि विद्युत आपूर्ति बहाल होने के बाद ही आंवलाघाट से पानी लिफ्ट हो पाएगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पानी की आपूर्ति सुचारु हो जाएगी। संवाद
---------------------

33 केवीए लाइन में खराबी आने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। खराबी को दूर कर बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई है।
-नितिन गर्खाल, ईई, यूपीसीएल, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article