{"_id":"5ed4f6358ebc3e909c3bece1","slug":"father-and-son-scorched-in-home-due-to-lightning-in-bedinag51","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेड़ीनाग में बिजली गिरने से पिता पुत्र झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेड़ीनाग में बिजली गिरने से पिता पुत्र झुलसे
विज्ञापन
बिजली गिरने से मकान में आई दरार।
- फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी, बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। रविवार की रात बेड़ीनाग की सरस्वती विहार कालोनी में लगभग 7.30 बजे बिजली गिरने से पिता पुत्र बुरी तरह झुलस गए। मकान की दीवारों में भी दरारें पड़ गईं। झुलसे पिता-पुत्र को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
गणाई निवासी राजपाल सिंह बोरा का बेड़ीनाग में मकान है। रविवार की शाम खराब मौसम के दौरान बिजली गिरी। तेज चमक के साथ जोरदार धमाका हुआ। मकान में किराये में रहने वाले ईश्वर सिंह बोरा (48) और उनका बेटा हिमांशु बोरा (15) बुरी तरह झुलस गए। बिजली गिरने के दौरान हुए भारी विस्फोट से मकान की दीवार में दरारें पड़ गईं। विस्फोट इतना भयंकर था घर का दरवाजा उखड़कर पंद्रह फीट दूर गिरा। घर में रखा सारा सामान बिखर गया, जबकि प्लास्टिक का सामान पिघल गया। इस दौरान बिजली गिरने से आसपास हड़कंप मच गया। झुलसे पिता-पुत्र को तत्काल बेड़ीनाग स्वास्थ केंद्र में प्राथमिक उपचार किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली गिरने का ऐसा मामला उन्होंने पहली बार देखा। घटना की जानकारी मिलते ही रात लगभग 10 बजे नायब तहसीलदार पंकज चंदोला ने राजस्व निरीक्षक के साथ मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार का हाल जाना। मौके पर पहुचे नायब तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बिजली विभाग को भी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
बिजली गिरने से झुलसा ब्यक्ति।
- फोटो : AMAR UJALA
बिजली गिरने से झुलसा ब्यक्ति।
विज्ञापन
बिजली गिरने से झुलसा किशोर।
- फोटो : AMAR UJALA
बिजली गिरने से झुलसा किशोर।