फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Farmers farmed with debris

मलबे से पाट दिए किसानों के खेत

Sun, 25 Mar 2018 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Sun, 25 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
Farmers farmed with debris
डीडीहाट के जौरासी क्षेत्र में सड़क कटिंग से निकले मलबे से पाट दिए खेत - फोटो : अमर उजाला

चर्मा-जौरासी-लखतीगांव क्षेत्र में मलबा डंपिंग जोन में न डालकर लोगों के खेत पाट दिए गए हैं। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कर रही कंपनी पर खेतों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि विरोध करने पर कंपनी के लोग दबंगई दिखा रहे हैं।

विज्ञापन


सड़क कटिंग का काम विश्व बैंक की मुनस्यारी डिवीजन की देखरेख में चल रहा है। आरोप है कि सड़क चौड़ीकरण का काम कर रही कंपनी मनमानी पर उतर आई है। निर्माण से निकले मलबे को डालने के लिए तीन स्थानों पर डंपिंग जोन बने हैं, लेकिन मलबा डंपिंग जोन में न डालकर लोगों के खेतों पर लुढ़का दिया जा रहा है।
विज्ञापन


चर्मा से जौरासी, लखतीगांव तक कई गांवों के किसानों की जमीनों को मलबे से पाट दिया गया है। क्षेत्र के किसान प्रताप राम, गोविंद राम, नरेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, फकीर राम का कहना है कि मलबा खेतों में डालने से रोकने पर कंपनी के आदमी लोगों को डरा रहे हैं। सड़क कटिंग, स्क्रबर निर्माण, नाली निर्माण का मलबा जबरन डाला जा रहा है। वन पंचायत की भूमि पर भी मलबा डाला जा रहा है, इससे वनस्पति को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के खेतों को मलबे से पाटने के मामले की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। लोगों के खेतों का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। -आईबी मल, तहसीलदार डीडीहाट


डंपिंग जोन में मलबा न फेंके जाने के मामले की जांच होगी। सोमवार को ही टीम मौके पर भेजी जाएगी। मामला सही पाया गया तो ठेकेदार पर जुर्माना लगाया जाएगा। -अरुण पांडे, अधिशासी अभियंता, विश्व बैंक डिवीजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed