{"_id":"684b07a0ad9c159ce6030025","slug":"farmers-encouraged-to-take-up-fish-farming-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-128990-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: किसानों को मत्स्य पालन के लिए प्रोत्साहित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: किसानों को मत्स्य पालन के लिए प्रोत्साहित किया
Thu, 12 Jun 2025 10:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 12 Jun 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। मत्स्य विभाग ने विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम के तहत न्याय पंचायत जाखनी उप्रेती में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया। मत्स्य निरीक्षक अर्चना नगन्याल ने किसानों को योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को मत्स्य पालन पर प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना, एनएफडीपी पोर्टल की जानकारी देकर मछली पालन के लिए प्रोत्साहित किया।
कृषि विज्ञान केंद्र गैना के वैज्ञानिक डॉ. महेंद्र सिंह ने किसानों को पौधों में लगने वाले कीटों से बचाव की जानकारी दी। सहायक कृषि अधिकारी दीपक शाह और सूरज सिंह राणा ने किसानों को फसलों का बेहतर उत्पादन करने के तरीके बताए। इस दौरान फॉरेस्ट लीड ऑफिसर दिनेश राम, फॉरेस्ट गार्ड शुभम कुमार, उद्यान सहायक दुर्गाराम, धीरज कुमार कोहली, रमा महेश, धीरज कुमार कोहली, गरिमा बोरा आदि मौजूद रहे। संवाद