{"_id":"6841c9ddc6361e046a073284","slug":"farmers-advised-to-use-less-chemicals-in-the-fields-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-128718-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: किसानों को दी खेतों में रसायनों के कम उपयोग की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: किसानों को दी खेतों में रसायनों के कम उपयोग की सलाह
Thu, 05 Jun 2025 10:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 05 Jun 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत धारचूला विकासखंड के दूरस्थ गांवों के किसानों ने कृषि की नई विधियां सीखीं। 29 मई से 3 जून तक धारचूला की सोसा, गुंजी, जौलजीबी, बरम, कुटी, गर्ब्यांग, दुग्तू, पांगला, खेत और तांकुल में शिविर आयोजित किए गए।विशेषज्ञों ने किसानों को खेतों में रसायनों के कम से कम उपयोग की सलाह दी।
इस अभियान के तहत कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. अलंकार सिंह ने प्राकृतिक खेती और मोटे अनाजों की खेती के विषय में जानकारी दी। उन्होंने प्राकृतिक खेती के अंतर्गत दशपर्णी, जीवामृत, बीजामृत, नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र आदि को तैयार करने की विधि विस्तारपूर्वक समझाई।
पशुपालन विषय विशेषज्ञ डॉ. कंचन आर्या ने पशुओं में होने वाली संक्रामक बीमारियों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि एफएमडी रोग से बचाव के लिए चार महीने से अधिक उम्र के जानवरों का टीकाकरण आवश्यक है। नियमित कृमिनाशक दवा और खनिज मिश्रण खिलाने की सलाह भी दी। कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी रितेश कुमार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना की जानकारी दी।
विज्ञापन
उद्यान विभाग के अधिकारियों ने फल एवं सब्जियों में कीट नियंत्रण और रोग प्रबंधन के उपाय बताए। वहीं, पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने नेशनल लाइवस्टॉक मिशन, पशु बीमा योजना जैसी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के विकास खंड प्रभारी दिनेश कुमार, न्याय पंचायत प्रभारी, सूरज विश्वास, ललित कुमार, अजय भट्ट, अर्जुन कुमार, संदीप उपस्थित रहे।