{"_id":"641b41c73e4ede12190ce438","slug":"faridabad-kishore-bhatka-police-pithoragarh-news-c-8-1-89953-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: फरीदाबाद से थल पहुंचे किशोर को परिजनों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: फरीदाबाद से थल पहुंचे किशोर को परिजनों को सौंपा
Wed, 22 Mar 2023 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 22 Mar 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल/पिथौरागढ़। फरीदाबाद से भटककर थल पहुंचे किशोर को पुलिस ने पकड़कर परिजनों से मिलाया। वह दिल्ली से हल्द्वानी तक बस से और उसके बाद पैदल ही यहां पहुंचा था।
21 मार्च को थल पुलिस को 112 नंबर से सूचना मिली कि 14 वर्षीय एक बालक थल से पहले चिड़ियाखान के पास लावारिस हालत में घूम रहा है। वह अपना नाम, पता नहीं बता पा रहा था। इस पर एएसआई बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किशोर को थाने ले आई।
सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला कि किशोर फरीदाबाद से लापता है जिसके बाद परिजनों से संपर्क किया गया। किशोर के पिता भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चे का नाम मयंक है। वह एक माह पहले नाराज होकर घर पर बिना बताए चला गया था। वह फरीदाबाद के डबुआ कॉलोनी 274 डी ब्लॉक 1069 में रहते हैं।
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उसके रिश्तेदार बेड़ीनाग क्षेत्र में रहते हैं जिन्हें वह मयंक को लेने भेज रहे हैं। पुलिस ने किशोर को उसके मौसा मूल रूप से रायगढ़ एवं हाल निवासी बेड़ीनाग के ठाकुर सिंह और सुकलाड़ी निवासी ललित सिंह को सौंप दिया।