{"_id":"6849bc22081a7dacdc02d29f","slug":"fake-admit-card-made-from-cyber-cafe-and-sat-for-exam-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-128961-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: साइबर कैफे से बनाया फर्जी प्रवेशपत्र, बैठ गया परीक्षा देने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: साइबर कैफे से बनाया फर्जी प्रवेशपत्र, बैठ गया परीक्षा देने
Wed, 11 Jun 2025 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 11 Jun 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया और साइबर कैफे से फर्जी प्रवेशपत्र बनाकर परीक्षा में बैठा छात्र पकड़ा गया। परिसर प्रबंधन ने एसएसजे विश्वविद्यालय को इसकी सूचना दे दी है। फर्जी परीक्षार्थी के खिलाफ विवि स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।
एलएसएम परिसर से मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों बीए चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा चल रही है। बुधवार को एक छात्र फर्जी प्रवेशपत्र के सहारे परीक्षा देते पकड़ा गया। परिसर प्रबंधन के मुताबिक, संबंधित छात्र ने परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया था। फीस जमा न होने से समर्थ पोर्टल के माध्यम से उसका प्रवेशपत्र जारी नहीं हुआ। ऐसे में वह परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र नहीं था।
इसके बाद उसने साइबर कैफे से फर्जी प्रवेशपत्र बनाया और परीक्षा देने परिसर पहुंच गया। जब समर्थ पोर्टल के सचल दस्ते ने शक होने पर प्रवेशपत्र की जांच की तो यह फर्जी निकला। परीक्षा नियंत्रक विभाग ने इसकी सूचना एसएसवे विवि को दी है। परिसर के परीक्षा प्रभारी डॉ. कमलेश कुमार भाकुनी ने कहा कि संबंधित छात्र के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी, यह विवि तय करेगा। संवाद