{"_id":"5829ea754f1c1bd53b8fdf78","slug":"fair-jauljibi-colorful-debut","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौलजीबी मेले का रंगारंग आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौलजीबी मेले का रंगारंग आगाज
ब्यूरो/अमर उजाला, जौलजीबी/धारचूला (पिथौरागढ़)
Updated Mon, 14 Nov 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
जौलजीबी मेले का रंगारंग आगाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौलजीबी मेले का सोमवार को रंगारंग आगाज हुआ। मुख्य अतिथि उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी ने 2.9 करोड़ लागत से बने मेला स्थल विकास कार्यों का लोकार्पण किया। मेले की शुरुआत मंच पर जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। उद्घाटन अवसर पर धामी ने कहा कि यह मेला भारत-नेपाल की संस्कृति का संगम है। दोनों ही देशों के लोगों की सामूहिक भागेदारी इस मेले में होती है।
छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम में दर्जा मंत्री कैलाश रावत, ब्लॉक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर, कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री जगत सिंह खाती, धारचूला की पालिकाध्यक्ष दशरथी खैर, दर्जा राज्य मंत्री हरीश उपाध्याय, दौलत पाल, जौलजीबी की प्रधान कमला चंद, होशियार खैर, अनवाल समिति के अध्यक्ष गुमान बिष्ट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुष्पा देउपा आदि मौजूद थे। संचालन मेला समन्वयक लक्ष्मण बिष्ट ने किया। इधर, मेले के दौरान केएमवीएन द्वारा महाकाली में राफ्टिंग कराई जा रही है। केएमवीएन के साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने कहा कि मेला अवधि तक मेलार्थियों और स्थानीय लोगों को महाकाली में राफ्टिंग कराई जाएगी।