फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Facilities will be available under Prime Minister Adarsh Gram Yojana

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में मिलेंगी दस प्रमुख सुविधाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Facilities will be available under Prime Minister Adarsh Gram Yojana
पिथौरागढ़ विकास भवन में अधिकारियों को निर्देश देते जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे। संवाद न्य - फोटो : PITHORAGARH
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के सफल क्रियान्वयन के संबंध में बुधवार को विकास भवन सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला हुई। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ.विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि पिथौरागढ़ जिले में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में कुल 20 गांवों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

प्रत्येक गांव में पेयजल एवं स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, समाज सुरक्षा, ग्रामीण सड़कें एवं आवास, विद्युत एवं स्वच्छ ईंधन, कृषि पद्धतियों, वित्तीय समावेशन, जीवन यापन व कौशल विकास मुहैय्या कराने के लिए प्रति गांव 21 लाख रुपये की धनराशि सरकार से आवंटित हुई हैं।
विज्ञापन

योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसे राजस्व गांव जिसकी जनसंख्या 500 से अधिक हो और जहां 50 प्रतिशत से अधिक आबादी अनुसूचित जाति की है उन गांवों में 10 मूलभूत सुविधाएं मुहैय्या करानी हैं। इसी आधार पर भारत सरकार ने जिले में प्रथम चरण में 20 गांवों का चयन किया है। इन चयनित गांवों में विभिन्न विभागों के अतिरिक्त बजट व अन्य योजना मनरेगा, बीएडीपी सहित अन्य स्रोतों से भी आवश्यक कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम स्तरीय अभिसरण समिति जिसके अध्यक्ष ग्राम प्रधान हैं उक्त समिति द्वारा गांव की जो भी योजना बनाई जाएगी उसका अनुमोदन ग्राम सभा की बैठक में कराना अनिवार्य है। कार्यशाला में समाज कल्याण निदेशालय से आए सहायक निदेशक केआर जोशी ने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के सर्वेक्षण एवं क्रियान्वयन के बारे में जानकारी देते हुए इन गांवों में उपलब्ध होने वाली आवश्यकीय मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। आर्टीवा कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड गाजियाबाद से आए मास्टर ट्रेनर अनुज भास्कर ने ग्राम स्तरीय अभिसरण समिति के सर्वे कार्य के बारे में बताया। कार्यशाला में सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed