फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Eye on international border: DIG

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रहेगी पैनी निगाह: डीआईजी

Wed, 03 Apr 2019 10:57 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Wed, 03 Apr 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Eye on international border: DIG
पिथौरागढ़ में पुलिस अधिकारियों की बैठक लेते डीआईजी कुमांऊ अजय जोशी - फोटो : पिथौरागढ़
 लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र अजय जोशी ने पुलिस लाइन सभागार में सुरक्षा की तैयारियों के संबंध में बैठक ली। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


गौरी हॉल में आयोजित समीक्षा गोष्ठी में डीआईजी जोशी ने चुनाव की तैयारियों को लेकर अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने सीमा के सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में गश्त तेज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस दौरान उन्हें बताया कि स्टैटिक सर्विलांस और फ्लांइग स्क्वायड टीमों द्वारा सघन चेकिंग छापेमारी अभियानों के दौरान कुल 23.80 लाख रुपये की धनराशि सीज की गई। दो मामलों में 983 ग्राम चरस और तीन ग्राम स्मैक बरामद कर कानूनी कार्रवाई की गई। 49 मामलों में लगभग 12 लाख रुपये मूल्य की 2376 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। जनपद में 236 मामलों में 691 व्यक्तियों के विरुद्ध 107, 116, 116/3 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई। इनमें से 140 व्यक्तियों को पाबंद कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह लोगों के विरुद्ध विरुद्ध गुंडा अधिनियम में कार्रवाई की गई।  अब तक कुल 1225 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए गए। गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरु, अपर पुलिस अधीक्षक संचार बीबी तिवारी, सीओ आरएस रौतेला, विमल कुमार आचार्य, प्रतिसार निरीक्षक महेश कांडपाल निरीक्षक संचार प्रदीप कुमार, चुनाव सैल प्रभारी ओमप्रकाश शर्मा, निरीक्षक एलआईयू केके पाठक, प्रभारी महिला सैल श्वेता दिगारी, टीएसआई दरबान सिंह, नंदन सिंह नेगी, चंदन सिंह, बीपी उप्रेती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed