Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Eye flu is spreading in Pithoragarh, youth and children are getting affected

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में पांव पसार रहा आई फ्लू, युवा और बच्चे आ रहे चपेट में

Thu, 16 Apr 2026 02:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 16 Apr 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Eye flu is spreading in Pithoragarh, youth and children are getting affected
पिथौरागढ़। जिले में गर्मी के साथ ही नगर से लेकर गांवों तक आई फ्लू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। हालात यह हैं कि बीते 15 दिन में जिले में इस रोग से पीड़ित 250 से अधिक रोगी सामने आए हैं। हर रोज इस रोग से जूझते हुए बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में आई फ्लू का प्रकोप तेजी से बढ़ने लगा है। बीते 15 दिन में जिले के अस्पतालों में 250 से अधिक लोगों में इस रोग की पुष्टि हुई है। इसमें बच्चों और युवाओं की संख्या अधिक है। जिला अस्पताल में ही बीते 15 दिन में इस रोग से जूझते हुए 80 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचे हैं। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक हर रोज आई फ्लू से ग्रसित होकर छह से आठ मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के मुताबिक, यह संक्रामक रोग है जो दूसरों में भी फैलता है। ऐसे में लोगों को सतर्कता बरतनी चाहिए। आंख में खुजली होना, पुतलियों में सूजन, आंखों का लाल होना और पानी निकलना इसके लक्षण हैं। लक्षण दिखने पर पीड़ित को जल्द डॉक्टर की सलाह पर उपचार शुरू करना चाहिए। बाजार से आई ड्राॅप खरीदकर प्रयोग करना घातक है। पीड़ित को स्वच्छता का विशेष ध्यान देते हुए आखों को ठंडे पानी से बार-बार धोना चाहिए।
विज्ञापन

---
मौसम में बदलाव सेहत पर पड़ रहा भारी
मौसम बदलने का सेहत पर भी असर दिख रहा है। सीमांत जिले में कई दिन से हवा भी तेज चल रही है। हवा के साथ उड़ती धूल भी आंखों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। चिकित्सकों के अनुसार, धूप और धूल से आंखों में संक्रमण बढ़ रहा है जो आई फ्लू का कारण है। ऐसे में लोगों को धूप में निकलते समय चश्मे का प्रयोग करना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
बचाव-
आई फ्लू से संक्रमित को आंखों को बर्फ से सेकना चाहिए, आंखों को बार-बार छूने से बचना चाहिए, धूप में चश्मा या सनग्लास का प्रयोग करना आवश्यक, हाथों को बार-बार साबुन से धोना जरूरी।


गर्मी बढ़ते ही आई फ्लू के मरीज बढ़ने लगे हैं। यह समस्या आमतौर पर एक सप्ताह के भीतर ठीक हो जाती है। मरीजों को साफ-सफाई सहित कुछ बातों का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। डॉक्टर की सलाह पर ही आई ड्राॅप का प्रयोग करना चाहिए। -डॉ. शिखा टोलिया, नेत्र सर्जन, जिला अस्पताल, पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed