फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Experts from India, Nepal Biodiversity Explained

भारत-नेपाल के विशेषज्ञों ने जैव विविधता के बारे में बताया

Wed, 28 Dec 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट Updated Wed, 28 Dec 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
Experts from India, Nepal Biodiversity Explained
गंगोलीहाट में हमारी विविधता, हमारी धरोहर कार्यशाला में मौजूद प्रतिभागी - फोटो : अमर उजाला

गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय पर्यावरण और सतत विकास संस्थान कोसी कटारमल अल्मोड़ा की ओर से ‘हमारी विविधता हमारी धरोहर’ विषय पर तीन दिनी कार्यशाला बुधवार से शुरू हो गई है। इसमें भारत-नेपाल के विशेषज्ञों ने जैव विविधता पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

विज्ञापन


गंगोलीहाट में हुई कार्यशाला में भारतीय वन्य जीव संस्थान के डा. भूपेंद्र अधिकारी ने वन और वन्य जीव आवास, आईसी मोड काठमांडू के डा. ताशी दोरजी ने जैव विविधता, भूटान की संस्कृति पर तो अमीना महाजन ने नेपाल की विविधता और प्रवास, पिथौरागढ़ महाविद्यालय के डा. चंद्र सिंह नेगी ने भू-क्षेत्र की पवित्रता, विविधता, चिया नैनीताल के डा. पंकज तिवारी ने अल्प उपयोग किए संसाधनों से आजीविका वृद्धि के बारे में विद्यार्थियों को बताया। यूसेक के डा. गजेंद्र सिंह ने प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन और विभिन्न जंगलों की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। गोविंद बल्लभ पर्यावरण संस्थान के डा. रवींद्र जोशी, रवि पाठक ने जैव विविधता को बनाए रखने के लिए विभिन्न परागवाहकों की उपयोगिता के संबंध में बताया। भारतीय वन्य जीव संस्थान की डा. आरती काला ने जंतुओं की विविधता की जानकारी के साथ ही संरक्षण और पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


बताया गया कि कार्यशाला का उद्देश्य कैलाश भू-क्षेत्र के विभिन्न सांस्कृतिक समुदाय, विद्यालयी छात्र-छात्राओं, सफल उद्यमी, कृषक, विभागीय अधिकारी, विभिन्न वर्गों के व्यक्तियों को जैव विविधता, सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और सतत विकास के लिए मंच प्रदान करना है। कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों और परियोजना सहभागियों ने कैलाश भू-क्षेत्र के जैव विविधता, सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण पर विचार रखे। कार्यशाला में मल्ला जोहार, तल्ला जोहार, व्यास, चौंदास, डीडीहाट, गंगोलीहाट, सोर, मूनाकोट, गोरंग, बांस, जजुराली आदि क्षेत्रों से आए लोग भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed