फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Executing agency performance against

कार्यदायी संस्था के खिलाफ किया प्रदर्शन

Mon, 16 Feb 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला /पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला /पिथौरागढ़ Updated Mon, 16 Feb 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
Executing agency performance against
आम आदमी पार्टी समेत तमाम संगठनों ने रविवार को मटेला के पास हुए सड़क हादसे के लिए कार्यदायी संस्था को जिम्मेदार ठहराते हुए जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

आप के जिला सचिव शमशेर महर के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने कार्यदायी संस्था के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी अधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि वह लोग रविवार को राहत और बचाव के काम में घटनास्थल पर थे। घटनास्थल के पास सड़क के बीचोंबीच एक मृत गाय पड़ी थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त गाय 7-8 दिन से सड़क पर पड़ी है। प्रतीत होता है कि मृत गाय से बचने के प्रयास में चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा होगा।
विज्ञापन

इन लोगों ने कहा कि कार्यदायी संस्था बीआरओ ने सड़क की देखरेख बिलकुल छोड़ दी है। सड़क में गड्ढे पड़े हुए हैं। इस लापरवाही से पुलिस के एक होनहार अफसर समेत 8 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। मामले की पूरी जांच कर हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। प्रदर्शन में भाकपा माले के जिला प्रभारी गोविंद कफलिया, ट्रक आनर्स संघ के अध्यक्ष नीरज महर, पूर्व सैनिक संगठन के महासचिव कृष्णा सिंह, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र जोशी, सचिव तिलक पंत, आप संयोजक गोविंद सिंह बिष्ट, दीवान सिंह वल्दिया,  पृथ्वी सौन, भूपेश जोशी, प्रकाश जोशी, भुवन जोशी, हिमांशु जोशी, केदार सेठी, सुभाष जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed