{"_id":"ac43e836b7353e2b1d1cbde3c5bf055b","slug":"ex-rally-on-november-28-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिकों की रैली 28 नवंबर को ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिकों की रैली 28 नवंबर को
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
Updated Mon, 16 Nov 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल के मैदान में 28 नवंबर को चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के पूर्व सैनिकों की बड़ी रैली होगी।
विज्ञापन
सेना के स्टेशन हेडक्वार्टर की ओर से आयोजित की जा रही रैली में पूर्व सैनिकों को उनके कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं, पेंशन संबंधी मामलों, अंशदायी स्वास्थ्य योजना, सीएसडी कैंटीन सुविधा, पुनर्वास योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
स्टेशन हेडक्वार्टर की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं के साथ साथ वीरांगनाओं की समस्या पर भी चर्चा होगी। सेना के बड़े अधिकारी पूर्व सैनिकों की रैली को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
स्टेशन हेडक्वार्टर ने अभी से रैली की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के पूर्व सैनिकों से अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की है।
विज्ञापन