फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   EVM strong rooms drained

स्ट्रांग रूम में पहुंचने लगी ईवीएम

Wed, 15 Feb 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 15 Feb 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
EVM strong rooms drained
पिथौरागढ़ डिग्री कालेज में देर शाम मतदान कराकर लौटी पोलिंग पार्टी - फोटो : अमर उजाला

जिले की चारों विधानसभा सीटों में बुधवार की शाम मतदान संपन्न होने के बाद ईवीएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ में बनाए गए स्ट्रांग रूम में पहुंचने लगी हैं। नगर क्षेत्र के आसपास के 20 मतदान केंद्रों की ईवीएम मतदान संपन्न होने के करीब दो घंटे बाद पहुंच गई थी। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने बताया कि ईवीएम के संकलन का काम रातभर जारी रहेगा। जैसे जैसे ईवीएम लेकर पोलिंग पार्टियां आएंगी उनको स्ट्रांग रूम में रख दिया जाएगा। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात किए गए हैं। वह 11 मार्च तक स्ट्रांग रूम की सुरक्षा करेंगे।

विज्ञापन


धारचूला, मुनस्यारी विकासखंड के दूरस्थ मतदान केंद्रों, नेपाल सीमा से सटे मतदान केंद्रों, गंगोलीहाट और डीडीहाट के दूरस्थ मतदान केंद्रों से ईवीएम बृहस्पतिवार तक पहुंचेगी। बृहस्पतिवार की शाम तक सभी ईवीएम के पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि मौसम साफ रहने के कारण बर्फीले इलाकों में स्थित मतदान केंद्रों में किसी प्रकार की दिक्कत पेश नहीं आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed