{"_id":"5ead914f8ebc3e90b014606b","slug":"every-person-coming-from-outside-in-the-district-will-be-quarantined-for-14-days-pithoragarh-news-hld381813087","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर से जिले में आने वाला हर व्यक्ति 14 दिन के लिए होगा क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर से जिले में आने वाला हर व्यक्ति 14 दिन के लिए होगा क्वारंटीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। लॉक डाउन के दौरान विभिन्न प्रांतों में रह रहे पिथौरागढ़ जिले के प्रवासी नागरिकों की वापसी को देखते हुए प्रशासन तैैयारी में जुट गया है। डीएम डॉ.विजय कुमार जोगदंडे और एसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि जनपद में प्रवेश करने वाले प्रत्येक प्रवासी नागरिकों को 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया जाएगा। उन्होंने गांव के राजकीय विद्यालय भवन, पंचायत भवन या किसी अन्य उपयुक्त स्थान में 14 दिन क्वारंटीन किए जाने को लेकर पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
कहा कि प्रवासी नागरिकों के रहने-खाने की व्यवस्था संबंधित परिवार द्वारा की जाएगी। राजस्व उपनिरीक्षकों, ग्राम पंचायत अधिकारी तथा ग्राम प्रहरी के माध्यम से क्वारंटीन में रह रहे प्रवासी नागरिकों की निगरानी की जाएगी। कहा कि प्रवासी नागरिकों को स्वास्थ्य परीक्षण व स्क्रीनिंग के बाद बस से तहसील मुख्यालय तक छोड़ा जाएगा। बसों में न्यूनतम किराया सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निर्धारित करेंगे। वाहनों में चालक एवं यात्रियों के बीच पारदर्शी प्लास्टिक सीट से विभाजन किया जाएगा। बैठक में एडीएम आरडी पालीवाल, अपर पुलिस अधीक्षक संचार बीसी तिवारी, एसडीएम तुषार सैनी, सीओ आरएस रौलेला, एआरटीओ नंद किशोर, नोडल क्वारंटीन सेंटर के डॉ पंकज जोशी आदि अधिकारी उपस्थित रहे।