फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Every evening is heavy ... fear enters the heart, and a forest predator enters the house

Pithoragarh News: हर शाम भारी... दिल में घुसा डर और घर में जंगल का शिकारी

Tue, 23 Sep 2025 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 23 Sep 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Every evening is heavy ... fear enters the heart, and a forest predator enters the house
पिथौरागढ़ के धारी में सीसीटीवी में कैद तेंदुआ। स्रोत : ग्रामीण 
पिथौरागढ़। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार घटते जंगल और सिकुड़ते प्राकृतिक संसाधनों ने तेंदुओं को आबादी के करीब ला खड़ा किया है। जिला मुख्यालय से सिर्फ 15 किलोमीटर दूर तेंदुए ने एक घर में घुसकर 13 बकरियों को मार डाला। सेरीकांडा और धारी गांवों में तेंदुए की बढ़ती सक्रियता ने ग्रामीण दहशत में हैं। वे सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर हम जिंदा रहने के लिए घर छोड़कर कहां जाएं।
विज्ञापन

सीमांत जिले के पहाड़ी गांवों में इंसान और वन्य जीवों के बीच संघर्ष खतरनाक रूप लेता जा रहा है। सेरीकांडा गांव में सोमवार देर रात तेंदुआ मनोज मेहता के घर के गोठ (पारंपरिक घरों का निचला हिस्सा) में घुस गया। वन्यजीव एक ही झटके में 13 बकरियों को मार डाला। जब वह सुबह अपने बाड़े में पहुंचे तो बकरियों के शव नजर आए। सूचना पर वन बीट अधिकारी गिरीश जोशी, वन श्रमिक संजय मेहता, महेंद्र सिंह, दीपक चंद, जगत राम, रविंद्र राम, अर्जुन राम और प्रमोद वल्दिया ने गांव पहुंचकर घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन


गांव के लोग बताते हैं कि वे कई दिनों से तेंदुए की मौजूदगी की सूचना वन विभाग को दे रहे थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब बकरियों के शवों को देखकर पशुपालक और उसका परिवार सदमे में है। विभाग का कहना है कि घटना के बाद वन कर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं और प्रभावित पशुपालक को मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर धारी गांव में भी बीते कई दिनों से दिनदहाड़े तेंदुआ नजर आने से ग्रामीणों में दहशत है। लोगों का घरों से अकेले बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। शाम होते ही गांव के लोग घरों में कैद हो रहे हैं।
कोट
सुबह और शाम तेंदुआ आबादी के पास पहुंच रहा है। हर रोज तेंदुए की सक्रियता सीसीटीवी कैमरे में कैद हो रही है। वन विभाग ने समय रहते जरूरी कदम नहीं उठाए तो तेंदुआ बड़ी घटना का कारण बन सकता है। - दीपक जोशी, ग्रामीण, धारी


कोट

सेरीकांडा में वन कर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं। प्रभावित पशुपालक को मुआवजा देने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। लोगों को भी सतर्क रहना होगा। - पूरन देउपा, रेंजर, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed