{"_id":"5ba7c604867a557ff265e85a","slug":"equality-forum-trade-rally-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"समानता मंच, व्यापार मंडल ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समानता मंच, व्यापार मंडल ने निकाली रैली
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 23 Sep 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में रैली निकालते समानता मंच के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय समानता मंच एवं व्यापार मंडल ने जातिगत आरक्षण और एट्रोसिटी एक्ट के विरोध में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने और एट्रोसिटी एक्ट को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार लागू करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
रविवार को बारिश के बावजूद मंच से जुड़े लोगों ने शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इसके बाद नगरपालिका सभागार में मंच अध्यक्ष शमशेर सिंह महर की अध्यक्षता और एडवोकेट अजय बोहरा के संचालन में सभा हुई, इसमें एट्रोसिटी एक्ट को काला कानून बताते हुए कड़ी भर्त्सना की गई।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि जांच में यदि मामला फर्जी पाया गया तो झूठा मुकदमा दर्ज करने वाले व्यक्ति को दस साल की जेल और दस लाख रुपये जुर्माने की सजा का प्रावधान होना चाहिए, ताकि एक्ट का दुरुपयोग न हो। सभा में मनोहर जेठी, संतोष बिष्ट, डॉ.विनिता उत्तम, एमसी जोशी, जगदीश पांडे आदि ने विचार रखे। इसके बाद तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन