{"_id":"581382ec4f1c1b944ebc4b04","slug":"entered-into-the-electoral-roll-to-inspire","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए किया प्रेरित
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट
Updated Fri, 28 Oct 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट में मतदाता जागरूकता अभियान में मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदाता जागरूकता दिवस पर हिमालय ग्राम विकास समिति की ओर से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत गंगोलीहाट में नुक्कड़ नाटक हुए, इसमें 18 वर्ष के मतदाताओं को वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
समिति ने रैली निकालकर मतदान के महत्व की जानकारी दी। ग्राम पंचायत ग्वासीकोट, बोयल, चाख, जरमाल आदि ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक रूप से अभियान चलाया जा रहा है। तहसीलदार केएस चुफाल ने बताया कि सभी क्षेत्रों में बूथ लेवल अधिकारियों की नियुक्तियां की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि सभी मतदाता 31 अक्तूबर तक अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा लें।
विज्ञापन
तहसीलदार ने बताया कि जो मतदाता 1 जनवरी 2017 को 18 वर्ष के हो रहे हैं, वह भी अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा लें। समिति के अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि मतदाता अपने मत का उपयोग करें और निष्पक्ष मतदान के लिए सबको प्रेरित करें। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र बोरा ने ग्राम पंचायत चाख के मतदाताओं को शपथ दिलाई। इस दौरान कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन