{"_id":"60c3a91b8ebc3e7919084856","slug":"encroachment-distroyed-in-dharchula-pithoragarh-news-hld427398684","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच प्रशासन ने हटाया जौलजीबी बाजार का अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच प्रशासन ने हटाया जौलजीबी बाजार का अतिक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। जौलजीबी कस्बे में मुख्य मोटर मार्ग के किनारे बनी नाली से शुक्रवार को दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
अतिक्रमण के कारण जौलजीबी बाजार में सड़क किनारे की नाली वर्षों से बंद थी। नाली बंद होने से भवनों के नीचे पानी का रिसाव और गंदगी हो रही थी। बीआरओ की सड़क में अतिक्रमण के कारण सड़क के सुधार में भी दिक्कतें हो रहीं थीं।
स्थानीय लोग भी लंबे समय से अतिक्रमण हटाने की मांग कर रहे थे। शिकायत मिलने पर धारचूला के एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे।
इस पर बृहस्पतिवार से तहसीलदार धारचूला अबरार अहमद के नेतृत्व में ग्रिफ ने मुख्य सड़क के किनारे हुए अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से हटाया। शुक्रवार को भी अतिक्रमण हटाने का काम जारी रहा।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के साथ ही नाली खोलने का काम शुरू हो गया है। अतिक्रमण हटाने के दौरान सीओ विनोद कुमार के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक अस्कोट मोहन चंद्र पांडे, कोतवाली जौलजीबी प्रभारी अनिल कुमार शामिल रहे।