{"_id":"0355bdfcb64aab2492ee2749fea60fd6","slug":"encompass-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपराधिक गतिविधि बढ़ने के विरोध में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपराधिक गतिविधि बढ़ने के विरोध में दिया धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 25 Jun 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में आपराधिक गतिविधि बढ़ने के विरोध में हिंदूवादी संगठनों के साथ ही भाजपा एवं व्यापार मंडल के लोगों ने एसपी कार्यालय में धरना देने के साथ ही प्रदर्शन किया। इन संगठनों ने जिले में खुफिया तंत्र को मजबूत करने और बाहर से आने वाले लोगों का सख्ती से सत्यापन करने की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
ज्ञापन में लड़कियों को भगा ले जाने की घटनाओं की तुरंत एफआईआर और सर्विलांस का संवेदनशीलता से उपयोग करने, शहर में पहले से रह रहे बाहरी प्रदेशों के लोगों का नियमित समय में सत्यापन करने के साथ ही नए आने वाले व्यक्तियों को सत्यापन के बाद ही शहर में रहने की इजाजत देने की व्यवस्था करने, ब्यूटी पार्लरों, सौंदर्य प्रसाधन से जुड़ी दुकानों में महिला कर्मियों की तैनाती जरूरी करने, ब्यूटी पार्लर, कबाड़ बीनने, फेरी लगाने के बहाने गांवों, गली में घूमने वाले लोगों को कड़ी नजर रखने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
कहा कि गांवों में जादू, टोने के नाम पर भी कुछ तत्व घूम रहे हैं, इन पर भी सख्त नजर रखनी जरूरी है। दो अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से सटे इस इलाके में विशेष सतर्कता की जरूरत है। धरने में भाजपा जिला महामंत्री ललित पंत, हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष सोनम पांडेय, सांसद प्रतिनिधि गणेश भंडारी, जिला मंत्री गोलू पाठक, व्यापार मंडल अध्यक्ष शमशेर महर, विहिप नेता कैलाश जोशी, धन सिंह धामी, अनंत पंत, हरीश कुमार, सुरेश बजरंगी, गेहराज पांडे, मुन्नी पांडेय, कैलाश उप्रेती, मनोज सामंत, राजेंद्र वर्मा, नकुल जोशी, लीलाधर जोशी, राम सिंह बिष्ट, भूपेश जोशी, गोविंद बिष्ट, सुभाष चंद्र जोशी, बसंत वर्मा, भुवन जोशी, राजू, संतोष आदि बैठे।
विज्ञापन